Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मामूली विवाद में एक युवक को उसकी प्रेमिका के सामने धारदार हथियार से गला रेत दिया
  • राज्य

मामूली विवाद में एक युवक को उसकी प्रेमिका के सामने धारदार हथियार से गला रेत दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
th

गुरुवार रात 10:30 बजे 22 वर्षीय पीड़ित महफूज अपनी प्रेमिका के साथ खुरेजी में रहने वाले युवक शकील के पास गया था। वहां किसी बात पर शकील से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद महफूज वापस जाने लगा। तभी शकील ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। गला कटने के बाद महफूज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी शकील मौके से फरार हो गया। महफूज को प्रेमिका आसपास के अस्पताल में ले गई, मगर गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उपचार करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हेडगवार अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस महफूज और उसकी प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच कर रही है। 22 वर्षीय पीड़ित महफूज नई दिल्ली के शाहदरा के जगतपुरी की जीतार नगर गली नंबर-18 में रहता है। वह बाजार में दुकान लगाता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अलीम सिद्दीकी ने कहा, आत्महत्या के लिए जीन जिम्मेदार है
Next: लखनऊ में शव रख कर परिजनो ने रोड पर किया प्रदर्शन

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.