Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी एक सीट पीछे हैं, गठबंधन की सरकार बनने के आसार
  • विदेश

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी एक सीट पीछे हैं, गठबंधन की सरकार बनने के आसार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
F140216FFMS05

केंद्रीय चुनाव समिति ने कहा कि 91 प्रतिशत वोट गिने जाने तक ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने लिकुद पार्टी पर एक सीट की बढ़त बना ली है। समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य-वामपंथी गुट के पास 56 सीटें हो गयी हैं जबकि संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की पार्टी के पास 55 सीटें हैं।इस्रराइल बीतेनू पार्टी को नौ सीटें मिली हैं जिसके साथ प्रधानमंत्री के चुनाव में पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। इसके बाद देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू अस्थिरता का सामना कर रहे हैं और देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावनाएं हैं। इस्राइलियों ने मंगलवार को देश में पांच महीने के भीतर दूसरे आम चुनाव के तहत मतदान किया। 69 वर्षीय नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे। बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को बुधवार को अब तक हुई मतगणना में उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट से 32 के मुकाबले एक सीट कम 31 सीटें मिली हैं।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अक्टूबर में भारत का दौरा प्रस्तावित है
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश घूमने पर अभद्र टिप्पणी करना राजकीय मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को भारी पड़ गया

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.