Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश घूमने पर अभद्र टिप्पणी करना राजकीय मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को भारी पड़ गया
  • राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश घूमने पर अभद्र टिप्पणी करना राजकीय मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर को भारी पड़ गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
635349769406943359Narendra_Modi_Hand_Paintitng_Photo_303904507

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में प्राचार्य ने शासन को पत्रा लिखा था। इसके बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महिला डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। महिला डॉक्टर पर कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात डॉक्टर साबिया को शासन ने प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस संबंध में शासन ने 17  सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज को आदेश जारी किया है।

इसमें डॉक्टर साबिया को बर्खास्त करते हुए कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है। डॉक्टर साबिया ने प्रधानमंत्री के बारे में कह दिया कि मोदी  इधर-उधर विदेशों में घूमते हैं, इससे अच्छा है कि यहां दवाओं की व्यवस्था करें। इस तरह की अभद्र टिप्पणी की वीडियो बनाकर मरीज ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर प्राचार्य डॉक्टर आरपी सिंह ने महिला डॉक्टर से जवाब तलब किया था। इसके बाद जांच कराई। इसमें महिला डॉक्टर दोषी पाने पर उन्होंने शासन को पत्राचार किया था। शासन  ने प्राचार्य की जांच पर डॉक्टर साबिया को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 30 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार लेने के लिए मरीज आए हुए थे।

उन्होंने डॉ. साबिया से चेकअप कराया और दवाई लिखवाई। इसमें डॉक्टर साबिया ने मरीज को अधिकांश दवाएं निजी मेडिकल स्टोर की लिख दी। इस पर मरीज ने आपत्ति जताई और कहा कि इतनी दवाएं बाहर से लिख दी गई है, क्या इस मेडिकल कॉलेज में नहीं है। मरीज की यह बात डॉक्टर साबिया को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया। कहा कि इतनी ही ज्यादा बेहतर व्यवस्थाएं चाहिए तो प्रधानमंत्री से लो। फ्री दवाई ज्यादा लेने की शौक है तो प्रधानमंत्री से दवाई लो और शिकायत करो।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी एक सीट पीछे हैं, गठबंधन की सरकार बनने के आसार
Next: उत्तर प्रदेश के नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता जन स्वास्थ्य एस सी मिश्रा ने बताया, मिठाई की एक दुकान पर छापेमारी की प्लास्टिक कंटेनर आदि बरामद किया गया है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.