Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन पर्यटकों को ले जा रही एक बस के अमेरिका के यूटा राज्य में बायसे कन्योन नेशनल पार्क के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत
  • राज्य

चीन पर्यटकों को ले जा रही एक बस के अमेरिका के यूटा राज्य में बायसे कन्योन नेशनल पार्क के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
foto-accident-mortal-ialomita

चीन पर्यटकों को ले जा रही एक बस के अमेरिका के यूटा राज्य में बायसे कन्योन नेशनल पार्क के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस और बचाव वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए इस मार्ग को अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। बस में चालक सहित कुल 30 लोग सवार थे। यूटा राजमार्ग गश्त दल ने क्षतिग्रस्त बस की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बस की छत टूटी हुई है और बस पार्क के प्रवेश द्वार के निकट पलटी हुई है। स्थानीय खबरों में कहा गया है कि दुर्घटना बस शुक्रवार सुबह पार्क के प्रवेश द्वार से सात मील दूर हुई। इस दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और शेष घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। गौरतलब है कि ब्रायस कैन्यन अमेरिका के मशहूर राष्ट्रीय उद्यानों में से एक हैं जिसे देखने हर साल 15 लाख पर्यटक आते हैं। गारफील्ड काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने अपने फेसबुक संदेश में इस दुर्घटना को भयावह बताया साथ ही कहा बस पूर्व की ओर जा रही थी तभी यह सड़क से फिसल कर पलट गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चाकुओं से गोद कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई
Next: बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार महिला की गोली मारकर कर हत्या कर दी दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंदिर के बाहर

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.