Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रूस में भारत के मुकाबले कम मौतें,अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

रूस में भारत के मुकाबले कम मौतें,अमेरिका के बाद भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

भारत भले ही संक्रमण के मामले में पांचवें नंबर हो लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। वल्डोमीटर के आंकड़ों को देखें तो अमेरिका में गंभीर मरीजों की संख्या 16,923 जबकि भारत में 8,944 है। भारत से कई गुना ज्यादा संक्रमण वाले ब्राजील व रूस में भी इतने मरीज नहीं हैं। ब्राजील में भारत से तीन गुना ज्यादा लोग वायरस की चपेट में हैं, फिर भी वहां 8,318 मरीज गंभीर रूप से पीड़ित हैं। रूस में दोगुने केस होने के बाद भी वहां ऐसे मरीजों की संख्या भारत की एक चौथाई है। स्पेन, ब्रिटेन, इटली व जर्मनी में एक हजार से कम ऐसे मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले बताया था कि देश में पांच फीसदी से कम लोगों को गंभीर रूप से पीड़ित होने के कारण गहन चिकित्सा की जरूरत पड़ी। इनमें से 2.25 फीसदी आईसीयू में भर्ती हुए और 1.91 फीसदी लोगों को कृत्रिम ऑक्सीजन देना पड़ा। महज कुछ लोगों को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। इनमें से ज्यादातर मरीज महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं रूस में भारत से दोगुने लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। भारत की तरह रोजाना वहां करीब 9000 मामले सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद वहां मरने वालों की संख्या कम है। देश में जहां 7,207 लोगों को कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी है वहीं, रूस में सिर्फ 5,971 लोगों की मौत हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्राजील और भारत में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Post navigation

Previous: चीन के सवाल पर राजनीती शुरू,राजनाथ सिंह की शायरी पर राहुल गांधी का पलटवार। …
Next: बंगाल में अमित शाह की वर्चुअल रैली कामयाब बनाने की लिए बीजेपी नहीं छोड़ रही कोई कसर। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.