Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार लल्लू की जमानत पर 12 जून को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार अजय कुमार लल्लू की जमानत पर 12 जून को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपनी जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकेार्ट की लखनऊ खंडपीठ में अर्जी दाखिल किया है. उनकी अर्जी पर 12 जून को जस्टिस एआर मसूदी की बेंच के समक्ष सुनवायी होगी. लल्लू बस विवाद मामले में जेल में बंद हैं. उन्हें 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना प्रदर्शन करने के आरेाप में गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उन्हें उसी दिन जमानत मिल गयी. हांलाकि उसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें दूसरे केस में गिरफ्तार कर लिया. उनके ऊपर आरेाप है कि बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया बता दें एमपी-एमएलए कोर्ट ने लल्लू की जमानत अर्जी 1 जून को खारिज कर दी थी. जिस पर उन्हेांने अब हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है.

एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय ने कहा कि मामला गंभीर प्रकृति का है, जिसकी जांच जारी है. लिहाजा इस स्तर पर जमानत देने का कोई औचित्य नहीं है. बता दें प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिए बसों की सूची में फर्जीवाड़े के आरोप में लल्लू को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था. तब से वे जेल में बंद हैं.जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी के तर्कों को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया. त्रिपाठी की दलील थी कि लल्लू के खिलाफ अब तक की विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं. उन्होंने कहा कि लल्लू ने अपर मुख्य सचिव को पात्र लिखकर बसों की सूची उपलब्ध करवाई थी. लेकिन लल्लू ने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर कूटरचित सूची भेजकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और श्रमिकों के जीवन को भी खतरे में डाला. हालांकि लल्लू के वकील ने इसका विरोध किया और इसे राजनीतिक साजिश बताया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ के CM हेल्पलाइन दफ्तर में मिले 9 कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप। ….
Next: प्रधानमंत्री के आने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर,2 जुलाई को कर सकते हैं श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर का शिलान्यास। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.