Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ा हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस 25 मजदूर घायल। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ा हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस 25 मजदूर घायल। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

दिल्ली के आनंद बिहार से मुजफ्फरपुर के लिए रविवार रात को मजदूरों को लेकर रवाना हुई बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिल्हौर थाना क्षेत्र के मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है. गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी अन्य को बिल्हौर सीएचसी में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. बस में कुल 35 यात्री सवार थे. ये सभी दिल्ली में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर हैं, जो अपने संसाधनों से अपने प्रदेश और जनपदों के लिए दिल्ली से प्राइवेट बस करके निकले थे जैसे ही बस दिल्ली से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाईवे पर आई तो बिल्हौर थाना क्षेत्र के मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई.

बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर के नींद आने से हुआ. बस एक्सीडेंट की सूचना पर बिल्हौर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. बस में सवार 25 लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना जब आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारी और स्वास्थ्य महकमे के लोग सीएचसी पहुंचे. सभी मजदूर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. घटना देर रात की थी इसलिए गंभीर घायलों को हैलट अस्पताल नहीं भेजा जा सका. सुबह होते ही तीन गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Post navigation

Previous: यूपी के 11 जिलों में कोरोना की स्थिति गंभीर होते देख सरकार अलर्ट….
Next: चिराग पासवान इन दिनों कुछ यू नीतीश कुमार को लगातार घेर रहे। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.