Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गलवान में भारतीय सेना ने अपनी मौजूदगी को काफी हद तक मजबूत किया अब चीनी सेना ने फिंगर 4 को घेरा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गलवान में भारतीय सेना ने अपनी मौजूदगी को काफी हद तक मजबूत किया अब चीनी सेना ने फिंगर 4 को घेरा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
india-china-7

भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है और खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देशों के बीच चार प्वाइंट्स पर सेना को पीछे हटाने पर बात चल रही है.

एक तरफ तो चुशूल में दोनों देशों की सेनाओं के कमांडर मिल रहे हैं, लेकिन इससे इतर LAC के दोनों ओर पिछले तीन दिनों में सेना की मौजूदगी बढ़ गई है. लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो तनाव की स्थिति को दर्शाती है.

 भारतीय सेना ने अपनी मौजूदगी को काफी हद तक मजबूत कर लिया है, इसके अलावा चीनी सेना की ओर से भी फिंगर इलाके, पैंगोंग झील इलाके में भी अपनी मौजूदगी को बढ़ाया गया है.

बता दें कि बीते दिन फिंगर 4 को लेकर दोनों देशों की सेनाओं में बात हुई थी. फिंगर 4 को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि यहां पर अब चीनी सेना ने अपना कब्जा जमा लिया है. चीनी सेना यहां से पीछे नहीं जा रही है, जबकि ये पहले दोनों देशों के लिए पेट्रोलिंग प्वाइंट था.

चीनी सेना की ओर से लगातार फिंगर 4 पर सख्ती बरती जा रही है, उसकी कोशिश तो थी कि वो और भी आगे आए, लेकिन भारतीय सेना की तैयारी को देखकर वो इसकी हिम्मत नहीं कर पाए.

इसके अलावा जिन तीन इलाकों में विवाद हो रहा है, उसमें गलवान घाटी का पेट्रोल प्वाइंट 14 इलाका है, जहां पर झड़प हुई थी, साथ ही पेट्रोल प्वाइंट 15, 17A पर विवाद जारी है. पैंगोंग झील के मुकाबले इन इलाकों में हालात कम तनावपूर्ण हैं, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है और भारतीय सेना की तैयारी भी पूरी है.

अभी ताज़ा बातचीत से जो मुख्य बातें सामने आई हैं, उनके अनुसार अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि दोनों सेनाएं मौजूदा जगह से पीछे कैसे हटेंगी.

साथ ही क्योंकि दोनों सेनाओं की ओर से पीछे हटने की अपनी-अपनी शर्तें रखी जा रही हैं, ऐसे में एक साथ बात आगे नहीं बढ़ रही है. कुछ मौकों पर कभी सैनिकों की संख्या में कमी भी देखी गई है, जो पेट्रोल प्वाइंट 14 इलाके में है.

मौजूदा स्थिति के अनुसार, अब अगली बातचीत पर फोकस है. साथ ही ऐसी उम्मीद दिखती है कि अब पीछे हटने की प्रक्रिया एक तरह से सर्दियों में ही शुरू हो पाएगी, क्योंकि तब दोनों सेनाओं के जवानों के लिए उस स्थिति में वहां पर मौजूद रहना काफी मुश्किल होगा.

सर्दी आने से पहले दोनों सेनाओं की ओर से बातचीत जारी रहेगी. लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले तीन से चार दिनों में दोनों ओर सेनाओं की मौजूदगी बढ़ी है और जवानों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसी तनाव के बीच भारत सरकार ने चीन की कुछ ऐप्स को बैन भी किया है, ऐसे में जिसकी तल्की बॉर्डर पर भी दिख सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका को महामारी से भारी क्षति हुई जिससे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Next: दुखद: हरिद्वार के कई अखाड़ों से जुड़े सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ गोल्डन बाबा का निधन

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.