Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन से निकले कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी जारी, आंकड़ा 2 लाख 31 हजार के पार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

चीन से निकले कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी जारी, आंकड़ा 2 लाख 31 हजार के पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rfewdfdsf

पाकिस्तान के कोरोना वायरस के मामले सोमवार को 2 लाख 31 हजार के आंकड़े को पार कर गया। अंतिम 24 घंटे में 3 हजार 3 सौ 44 नए मामले सामने आए वहीं 50 लोगों की मौत हो गई। अब तक पाकिस्तान में संक्रमण के कारण कुल 4 हजार 7 सौ 62 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय (Ministry of National Health Services) के अनुसार, यहां 1 लाख 31 हजार 6 सौ 49 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में सामने आए कुल संक्रमित मामले में से सिंध प्रांत (Sindh province) में 94 हजार 5 सौ 28 संक्रमित है। वहीं पंजाब में 81 हजार 9 सौ 63 लोग संक्रमित हैं जबकि खैबर पख्तूनख्वाह (Khyber-Pakhtunkhwa) में 28 हजार 1 सौ 16 संक्रमण के मामले हैं। इसके अलावा इस्लामाबाद में 13 हजार 4 सौ 94 संक्रमित हैं।

बलूचिस्तान में 10 हजार से अधिक हैं संक्रमण के मामले

बलूचिस्तान में 10 हजार 8 सौ 14 संक्रमण के मामले हैं, गिलगिट बाल्टिस्तान में 1 हजार 5 सौ 61 लोग अब तक कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कोविड-19 के कारण 1 हजार 3 सौ 42 लोग संक्रमित हैं। देश में अभी 2 हजार 4 सौ 6 संक्रमित मरीजों की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि महामारी से 56.78 फीसद लोग स्वस्थ हो गए हैं जबकि इस घातक वायरस ने 43.21 फीसद लोगों को संक्रमित किया है। देश में अब तक कुल 14 लाख 20 हजार 6 सौ 23 कोविड-।9 टेस्ट हो चुके हैं जिनमें से 22 हजार से अधिक टेस्ट पिछले 24 घंटों के दौरान किए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को कहा चाइनीज़ वायरस, अधिक टेस्ट की वजह से बढ़ रहे केस
Next: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा, तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.