Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग: 50 करोड़ रुपये और राणा कपूर की सेंट्रल लंदन की संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में ईडी
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग: 50 करोड़ रुपये और राणा कपूर की सेंट्रल लंदन की संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में ईडी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rana_kapoor_5881488_835x547-m-300x197

ईडी ने सेंट्रल लंदन की संपत्ति के साथ-साथ अगले हफ्ते राणा कपूर से संबंधित लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य की सावधि जमा को अटैच (संलग्न) करने की तैयारी में है।

इसकी जानकारी घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर दी है। लंदन की संपत्ति को अटैच करना जांच एजेंसी द्वारा विदेश में उठाया जाने वाला पहला कदम है।

ईडी ने कपूर के खिलाफ छह मई को चार्जशीट दायर की है। जिसके अनुसार उन्होंने कथित तौर पर बैंक का इस्तेमाल कर्ज का विस्तार करके रिश्वत लेने के लिए किया।

एजेंसी ने पता लगाया कि कपूर की बेटी राखी कपूर डोइट क्रिएशन जर्सी लिमिटेड का संचालन करती हैं। इसमें 83 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और इसकी लंदन में तीन संपत्तियां हैं, जिसमें साउथ ऑड्ले स्ट्रीट स्थिति ऑफिस कम गेस्ट हाउस भी शामिल है। इसकी कीमत लगभग 107 करोड़ रुपये है और इसके अलावा रिहायशी संपत्ति भी है।

हालांकि यह साफ नहीं है कि किस संपत्ति को अटैच किया जाएगा। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, सेंट्रल लंदन में एक संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले हफ्ते अटैच किया जाएगा। इसके लिए दस्तावेज तैयार हैं। कपूर के वकील ने इसपर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की है।

जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, यूके में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये में है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इन सभी को अवांछनीय कंपनियों को कर्ज देने की एवज में मिली रिश्वत के जरिए प्राप्त किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाल में चीनी राजदूत होउ यानिकी ने नेपाल के वरिष्ठ एनसीपी नेता झाला नाथ खनाल के साथ अपने आवास पर बैठक की
Next: गैंगस्टर विकास दुबे ने बदमाश राजू खुल्लर की बहन सोनू खुल्लर से शादी की थी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.