Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ के चार थानों में लगाया लॉकडाउन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ के चार थानों में लगाया लॉकडाउन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images-2020-07-19T135733.656-e1595147588787

राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने चार थाना क्षेत्रों में सोमवार यानी 20 जुलाई से टोटल लॉकडाउन लगाया है.

यह लॉकडाउन 24 जुलाई तक लागू रहेगा. कोरोना के ज्यादा मरीज वाले क्षेत्र गाजीपुर, इंदिरानगर, सरोजनी नगर और आशियाना थाने में लॉकडाउन लागू होगा.

चारों थाना क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी

सरोजनीनगर, गाजीपुर, इंदिरानगर और आशियाना थाना क्षेत्र को ज़िला मजिस्ट्रेट ने वृहद कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया है. इन चार थाना क्षेत्रों में आने वाले इलाकों में सोमवार सुबह 5 बजे से 24 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा.

इन वृहद कन्टेनमेन्ट जोन में स्थित सभी बाजार, गल्ला, मंडी, व्ययसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. हालांकि इन चारों थाना क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी. सब्जी, दवा और फल की दुकानें भी खुली रहेंगी.

लखनऊ में लागातार इन क्षेत्रों में कोविड 19 के मरीजों की संख्या बढ़ने से जिलाधिकारी ने फैसला लिया है. बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में अतिरिक्त लॉकडाउन के लिए जिलाधिकारी को अधिकार दे रखा है.

बता दें राजधानी में अनलॉक की शुरुआत के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले बहुत ही तेजी से बढ़े हैं. अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 3700 के पार पहुंच गई है.

रविवार को एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ. लगातार चौथे दिन भी 200 से ज़्यादा केस रिपोर्ट किए गए. आज लखनऊ में 219 कोरोना के नए केस मिले हैं और शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

शनिवार को 224 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. राजधानी लखनऊ में बढ़ते मामले की वजह से अब सरकारी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं.

यही वजह की सोमवार से चार थानों में लॉकडाउन लगाया गया है.अगर आंकड़ा ऐसे ही बढ़ता रहा तो जुलाई के आखिर में संक्रमितों की संख्या 6 हज़ार तक हो सकती है.

Post navigation

Previous: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित
Next: अशोक गहलोत सचिन पायलट की आंधी को खत्म करने की तैयारी में जुटे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.