Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस ने किया हमारे पुलिस बल को भी संक्रमित CRPF में सबसे ज्यादा केस
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस ने किया हमारे पुलिस बल को भी संक्रमित CRPF में सबसे ज्यादा केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय पुलिस बलों में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 421 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10,000 के पार चला गया.

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों से ये जानकारी मिली है. इनमें से 5 हजार से ज्यादा जवान अब संक्रमण मुक्त हो चुके हैं

गृह मंत्रालय के मुताबिक, ये मामले सात बलों में सामने आए हैं, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) शामिल हैं.

पीटीआई-भाषा को प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इन बलों में अब तक संक्रमण के 10,259 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4,687 कर्मियों का इलाज जारी है

जबकि बाकी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं इन बलों में अब तक 44 कर्मियों की इस घातक वायरस के कारण मृत्यु हो चुकी है.

आंकड़ों के मुताबिक, सीआरपीएफ में संक्रमण के सबसे अधिक 3,341 मामले हैं, जिसके बाद बीएसएफ में 3,164, सीआईएसएफ में 1,639, आईटीबीपी में 1,132, एसएसबी में 507, एनडीआरएफ में 393 और एनएसजी में 92 मामले सामने आए हैं.

इसके मुताबिक, शनिवार को सामने आए 421 नए मामलों में से बीएसफ में 141, सीआरपीएफ में 100, आईटीबीपी में 84, सीआईएसएफ में 68, एसएसबी में 23, एनडीआरएफ में चार, एनएसजी में एक नया मामला सामने आया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही 13 लाख 85 हजार 522 मामले
Next: दिल्ली में आई कोरोना के मामलों में कमी : सीएम केजरीवाल

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.