Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाक समर्थक और राष्ट्र विरोधी होने के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा
  • क्राइम

पाक समर्थक और राष्ट्र विरोधी होने के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने व सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

नोएडा के एक होटल में लगा ‘Kashmiri Not Allowed’ का बैनर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। गांव पीएसी और कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

घोड़ी बछेड़ा गांव का रहने वाला एक युवक आरिफ गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। सोमवार को गांव में अफवाह फैल गई की उसने फेसबुक पर पकिस्तान के पक्ष में और हिंदुस्तान के विरोध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसको मेडिकल स्टोर से खींचकर बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरिफ को हिरासत में ले लिया है।

जांच में दुकान का विवाद सामने आया : एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति का दुकान को लेकर आरिफ से विवाद सामने आया है। इस बीच एक युवक और आरिफ के बीच फेसबुक पर चेटिंग हुई है। लेकिन उसमें किसी की तरफ से कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई।

गांव में हो सकती थी मॉब लिचिंग की घटना : पुलिस यदि सही समय पर कार्रवाई नहीं करती तो गांव में मॉब लिचिंग की घटना हो सकती थी। दरअसल, ग्रामीणों ने आरिफ को घेर लिया था। उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा होती चली गई। लेकिन किसी को कारण नहीं पता था। महज एक अफवाह को लेकर लोग आक्रोशित हो गए।

एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि इस मामले में करीब 100 हमलावर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए आरिफ का फोन साइबर सेल को सौंप दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश विरोधी नारे लगाने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज 

दनकौर। अच्छेजा गांव निवासी एक युवक पर देश विरोधी नारे लगाने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। अच्छेजा गांव निवासी शहजाद सोलंकी ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का एक स्क्रीनशॉट पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मैसेज वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। वहीं, आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post navigation

Previous: भारत में बैन की मांग के बाद कंपनी ने किया ये वादा
Next: मैंने कल A-SAT की बात की, कुछ लोगों ने थिएटर का सेट समझ लिया: पीएम मोदी- 10 बातें

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.