Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेता विनीत कुमार सिंह संग नजर आएंगी ऊर्वशी रौतेला
  • मनोरंजन

अभिनेता विनीत कुमार सिंह संग नजर आएंगी ऊर्वशी रौतेला

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
image

अपने ग्लैमरस लुक के लिए मशहूर अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला नई फिल्म में अभिनेता विनीत कुमार सिंह संग नजर आएंगी। विनीत को ‘मुक्केबाज’ और ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्मों में यथार्थवादी किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है। दोनों तमिल फिल्म ‘थिरु त्तु पयाले 2’ की बॉलीवुड रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक सुसी गणेशन ने यह जानकारी दी। सुसी ने कहा, यह एक सार्वभौमिक विषय है जिससे आज के समय में कोई भी जुड़ाव महसूस कर सकता है और दुनिया के किसी भी हिस्से में बनाया जा सकता है।
मैंने तमिल फिल्म बनाने के दौरान एक हिंदी रीमेक पर विचार किया था, और मुझे खुशी है कि यह विनीत और उर्वशी जैसे उम्दा कलाकारों के अभिनय के साथ आ रहा है।

मैं अभिनेत्री द्वारा किरदार को समझने से बहुत प्रभावित हुआ। ‘थिरु त्तु पयाले 2’ 2017 में रिलीज हुई थी और व्यवसायिक रूप से इसने अच्छा प्रदर्शन किया था। ऊवर्शी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “फिल्म में मुझे लेने के लिए मैं सच में सुसी सर की शुक्रगुजार हूं। मैंने तमिल फिल्म देखी और उसका किरदार मुझे बहुत पसंद आया। मेरे लिए विनीत कुमार जैसे उम्दा अभिनेता और सुसी गणेशन जैसे समर्पित निर्देशक के साथ काम करने का यह शानदार अवसर है।

Post navigation

Previous: शर्मनाक: भाई ने अपनी पांच साल की बहन से की हैवानियत,फिर हुआ फ़रार …
Next: जासूसी मामले में व्हाट्सएप का केंद्र को जवाब- मई में ही दे दी थी जानकारी

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.