Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नागिन 5 में जल्द ही नजर आएंगी ये पुरानी अदाकारा, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

नागिन 5 में जल्द ही नजर आएंगी ये पुरानी अदाकारा, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
32be80ad90d9595f6675dca799e572b3094dff74ba21567d70614dd50ca5efb9
टीवी के बहुत ही मशहूर चैनल कलर्स टीवी पर नजर आने वाले सुपर फैंटसी ड्रामा नागिन को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। वैसे जल्द ही यह शो बंद होने वाला है। आप जानते ही होंगे शो को जल्द ही ऑफ एयर किया जाने वाला है। शो में आप बानी और वीर यानि सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा ​​को देख रहे होंगे जो शो में कभी पास तो कभी दूर नजर आते है। अब जल्द ही कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है जो कहानी को सुपरहिट कर सकता है।
जी दरअसल ये शो अगले महीने ऑफ एयर जा रहा है लेकिन उससे पहले सीरियल में बड़े ट्विस्ट के साथ एंट्री होगी सुरभि ज्योति की। वह शो में जल्द ही आने वाली हैं। जी दरअसल शो में जल्द ही वीर के बुराई को बढ़ाने वाली एक ऐसी शक्ति है जिसके सामने बानी की शक्तियां काम नहीं आती। वहीँ इस दौरान बानी को असहाय देखकर उसकी मदद करने जल्द ही नागलोक से कोई आएगा। वह कोई सुरभि ज्योति हो सकती हैं। सुरभि ज्योति सीजन 3 में नागिन फ्रैंचाइजी का हिस्सा रही हैं, और अब वह बेला के रूप में बानी का साथ देने के लिए पृथ्वी लोक में प्रवेश करेंगी। वैसे आप जानते ही होंगे बीते दिनों ही सुरभि ज्योति ने, सर्बिया में ‘कुबूल है सीजन 2’ की शूटिंग पूरी की है। वहीँ अब खबरें हैं कि जल्द ही उन्ही नागिन 5 में एंट्री होने वाली है। शो के बारे में बात करें तो शो में बानी जल्द ही एक बच्ची को जन्म देगी और बानी की बेटी की कहानी शायद अगले सीजन में नजर आए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 34 साल में टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी स्पिनर की घातक गेंदबाजी, 87 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड
Next: सोने की वायदा कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हैं रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.