Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की वायदा कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने की वायदा कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
pic

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में बढ़त देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 163 रुपये की तेजी के साथ 49,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.45 फीसद या 221 रुपये की तेजी के साथ 48,845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी शुक्रवार सुबह तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 1.69 फीसद या 1144 रुपये की तेजी के साथ 68,739 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखी गई।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.33 फीसद या 6.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,847.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 2.47 डॉलर की तेजी के साथ 1,845.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में तेजी और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 1.67 फीसद या 0.43 डॉलर की तेजी के साथ 26.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.98 फीसद या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 26.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नागिन 5 में जल्द ही नजर आएंगी ये पुरानी अदाकारा, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
Next: 24 घंटों में कोरोना के 5.88 लाख से ज्यादा आए मामलें, अब तक करीब 22 लाख लोगों की गई जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.