Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 24 घंटों में कोरोना के 5.88 लाख से ज्यादा आए मामलें, अब तक करीब 22 लाख लोगों की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

24 घंटों में कोरोना के 5.88 लाख से ज्यादा आए मामलें, अब तक करीब 22 लाख लोगों की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (20)

विश्व के कई देशों में कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है. कोरोना को मात देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, दुनियाभर में कोरोना के मामलों में अब भी इजाफा हो रहा है. कोरोना का बढ़ता हुआ ग्राफ चिंता का विषय बना हुआ है.

वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5 लाख 88 हज़ार 750 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 19 लाख 98 हज़ार 979 हो गई है और अबतक 21 लाख 98 हजार 980 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. बीते 24 घंटों में 16 हजार 035 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश
अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 56 हज़ार 873 नए मामले सामने हैं, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 63 लाख 32 हज़ार 906 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 3734 लोगों की मौत भी हुई है. इसके बाद अमेरिका में कोरोना से अबतक कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हज़ार 635 हो गई है.

ब्राजील और रूस के दैनिक मामलों पर एक नज़र
वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 60 हज़ार 301 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और कोरोना से 1439 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 15 हज़ार 316 हो गई है.

वहीं, रूस में पिछले 24 घंटे में 71 हज़ार 651 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 575 लोगों की मौत हुई है. रूस में अब कुल मामलों की संख्या 37लाख 92 हजार 810 हो गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने की वायदा कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी जबरदस्त तेजी, जानिए क्या हैं रेट
Next: उत्तर भारत में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.