Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर भारत में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर भारत में जारी रहेगा शीतलहर का कहर, दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
delhi-weather
 देश की राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर शीतलहर का सितम लोगों के लिए समस्या बन चुका है. शुक्रवार की सुबह यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि गुरुवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के अनुसार, सर्द, शुष्क पश्चिमी हवाओं के मैदानी इलाकों में बहने से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही घने कोहरे के कारण भी दृश्यता कम हो गई.
विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उत्तर रेलवे के CPRO ने बताया कि घने कोहरे के चलते शुक्रवार को 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, शुक्रवार की सुबह दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई, यहां हवा की गुणवत्ता (AQI) का स्तर 346 रिकॉर्ड किया गया. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 24 घंटों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है. यही नहीं कई मैदानी इलाके वाले राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में पाला पड़ने की भी संभावना जाहिर की गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 24 घंटों में कोरोना के 5.88 लाख से ज्यादा आए मामलें, अब तक करीब 22 लाख लोगों की गई जान
Next: राकेश टिकैत के समर्थन मुजफ्फरनगर में बुलाई गई महापंचायत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.