Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी: 15 फरवरी से स्‍कूल खोलने पर विचार कर रही सरकार, आज हो सकता है फैसला
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी: 15 फरवरी से स्‍कूल खोलने पर विचार कर रही सरकार, आज हो सकता है फैसला

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उत्‍तर प्रदेश में सरकार 15 फरवरी से छठवीं से कक्षा आठ तक के स्‍कूल खोलने पर विचार कर रही है। आज इस निर्णय हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर छह से आठ तक की कक्षाएं दोबारा शुरू करने पर विचार करें। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार को 15 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के स्‍कूल खोलने का प्रस्‍ताव भेजा है। कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों को एक मार्च से शुरू करने का प्रस्‍ताव है।

कोरोना के कारण स्‍कूलों की बंदी को धीरे-धीरे एक साल वक्‍त गुजरने वाला है। इस दौरान बच्‍चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। राज्‍य के सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाईस्‍कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पहुंच ऑनलाइन पढ़ाई तक नहीं है। अभावों के चलते परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई उतनी कारगर नहीं हो पा रही है जितना प्राइवेट सेक्‍टर के स्‍कूलों में। लिहाजा, माता-पिता और शिक्षक सभी बच्‍चों की पढ़ाई और कोर्स पूरा करने को लेकर चिंतित हैं।

इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण का पहला चरण पूरा हो चुका है। कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी कमी आई। नए केस भी काफी कम आ रहे हैं। लिहाजा अब सरकार भी स्‍कूलों को दोबारा शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम योगी ने पढ़ाई शुरू करने से पहले अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिया था। गौरतलब है कि राज्‍य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने पहले कहा था कि परिषदीय विद्यालय सबसे अंत में खोले जाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन: गूगग को भी खत लिखकर आईपी एड्रेस को हासिल करने का प्रयास करेगी दिल्ली पुलिस
Next: यूपी की योगी सरकार युवाओं को विदेश में रोजगार हासिल करने का अवसर कराएगी मुहैया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.