Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी की योगी सरकार युवाओं को विदेश में रोजगार हासिल करने का अवसर कराएगी मुहैया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी की योगी सरकार युवाओं को विदेश में रोजगार हासिल करने का अवसर कराएगी मुहैया

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ युवाओं को आत्‍मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इस बाबत उनके द्वारा शुरू कराए गए प्रयासों के नतीजे दिखने लगे हैं। व्‍यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग यूपी के युवाओं को विदेश में रोजगार हासिल करने के मौके मुहैया कराएगा। कौशल विकास विभाग ने युवाओं के लिए अमेरिका के अंतरराष्‍ट्रीय डिजिटल लर्निंग प्‍लेटफार्म कोर्सेरा के माध्‍यम से निशुल्‍क ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इससे प्रदेश के युवा अंतरराष्‍ट्रीय मानकों पर ट्रेनिंग हासिल कर इंडस्‍ट्री के लायक बन सकेंगे।

आभा एप बनाएगी आत्‍मनिर्भर : युवाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ कर उनको आत्‍मनिर्भर बनाने की मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मुहिम प्रदेश में तेजी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस कड़ी में कौशल विकास विभाग की ओर से युवाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए आभा एप को डेवलप किया गया है। इस से जुड़ कर युवा अपनी स्किल को डेवलप कर सकते हैं। एप में कई तरह के स्‍व रोजगार से जुड़े हुए विडियोज भी अपलोड किए गए हैं। जिनसे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा मुख्‍यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्‍कीम भी युवाओं को काफी भा रही है। इसमें उद्योगों में अप्रेंटिस के रूप में काम करने वाले युवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह स्‍टाइपेंड दिया जा रहा है।

श्रमिकों को दे रहे हैं ट्रेनिंग : राज्‍यमंत्री व्‍यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल के मुताबिक कोविड संक्रमण के दौरान प्रदेश में आए 38 लाख से अधिक श्रमिकों का भी कौशल विकास कार्यक्रम जारी है। इन श्रमिकों की आजीविका का प्रबंध कर उनको पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कामयाब हो रहे हैं। श्रमिकों को रिकगनाइजेशन ऑफ प्रि‍रियर लर्निंग आरपीएल के तहत उनको ट्रेनिंग दिए जाने का काम तेजी से चल रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी: 15 फरवरी से स्‍कूल खोलने पर विचार कर रही सरकार, आज हो सकता है फैसला
Next: महाराष्ट्र: बढ़ती महंगाई पर शिवसेना ने केंद्र पर बोला हमला, कही यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.