Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र: बढ़ती महंगाई पर शिवसेना ने केंद्र पर बोला हमला, कही यह बात
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र: बढ़ती महंगाई पर शिवसेना ने केंद्र पर बोला हमला, कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)
आज पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच बड़ी लड़ाई होती नजर आ रही है। जी दरअसल शिवसेना पेट्रोल और डीजल के रोज बढ़ते हुए दामों को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर ले रही है। ऐसे में आज इसके खिलाफ शिवसेना आंदोलन करने में लग चुकी है। वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। इस समय देशभर में आप देख रहे होंगे कि पेट्रोल का भाव 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है। वहीँ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत नियंत्रण में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि देश में पेट्रोल और डीजल के भाव क्यों आसमान छू रहे हैं?
अब इसी सवाल को लेकर शिवसेना राज्यभर में मोर्चे निकाल रही है। शिवसेना ने हाल ही में कहा है कि, ‘पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है और इससे जनता में असंतोष है।’ इसी के साथ बीजेपी का कहना है कि ‘जनता को अत्यधिक बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इस वजह से बिजली बिल भरने में देर हो रही है तो नोटिस भेजा जा रहा है।’ बिजली बिलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के सभी कार्यकर्ता और नेता आज राज्यभर में आक्रामक आंदोलन करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने अपने आंदोलन को ‘ताला ठोको’ नाम दिया है। जी दरअसल बीजेपी का कहना है कि ‘ठाकरे सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए कोरोना काल में वादा किया था कि 100 यूनिट तक के बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। बाद में ऊर्जा मंत्री का ये प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने ठुकरा दिया। किसान और आम जनता वैसे ही परेशानियों के बोझ तले दबी हुई है और सरकार से राहत की अपेक्षा कर रही है।’

Post navigation

Previous: यूपी की योगी सरकार युवाओं को विदेश में रोजगार हासिल करने का अवसर कराएगी मुहैया
Next: असम चुनाव में CAA रहेगा प्रमुख मुद्दा, सभी विरोधी पार्टियों ने किया गठबंधन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.