Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेटे के थप्पड़ से बेसुध हुई बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच में हुआ यह खुलासा
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश

बेटे के थप्पड़ से बेसुध हुई बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच में हुआ यह खुलासा

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
pic (2)

बेटे के थप्पड़ से बेसुध हुई बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपित रणवीर नशे का आदी है। बेटे की नशे की लत से परेशान उसकी मां अवतार कौर (मृतक) ने संपत्ति उसके नाम नहीं की थी।

इस कारण रणवीर अपनी मां से अक्सर झगड़ा करता था। इसी झगड़े के दौरान उसने अपनी मां को थप्पड़ मारा था। छानबीन के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि बेसुध होकर जब अवतार कौर नीचे गिर गई तो स्वजन लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचे। जब यहां चिकित्सकों ने रणवीर से पूछा कि महिला कैसे बेहोश हुई तो उसने चिकित्सक को झूठ कहा कि उसकी मां को बुढ़ापे की बीमारी है। इस वजह से ही वह बेहोश हो गई। आरोपित ने सबूत मिटाने के इरादे से ही शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में कर दिया। पुलिस ने छानबीन के दौरान उस सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को बरामद कर लिया है, जिसमें रणवीर अपनी मां को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।

अवतार कौर अपने बेटे व बहू के साथ सेवक पार्क में रहती थीं। पुलिस के अनुसार 15 मार्च को दिन में पुलिस को एक महिला ने शिकायत में बताया कि पार्किंग को लेकर यहां मकान मालिक से विवाद चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मामला सुलझ चुका है। पुलिस को महिला ने कहा कि वह अब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उधर इस घटना के बाद रणवीर अपनी मां से झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान ही रणवीर ने अपनी मां को जोरदार थप्पड़ मारा। जब स्वजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार दिवस पर कोरोना संक्रमण का पड़ा साया, 22 मार्च को सार्वजनिक कार्यक्रम का नहीँ होगा आयोजन
Next: फिल्म राम सेतु का मुहूर्त शॉट फिल्माने अयोध्या जाने के लिए लखनऊ पंहुचे अक्षय कुमार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.