Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: युवती ने खुद को नाबालिग बताते हुए 14 साल के युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देश

UK: युवती ने खुद को नाबालिग बताते हुए 14 साल के युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (22)

दून में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवती ने खुद को नाबालिग बताते हुए 14 साल सात माह के किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। युवती ने शादी का झांसा देने की बात कहकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा पड़ गया। युवती के आरोप झूठे निकले। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर युवती को जेल भेज दिया है।

शहर कोतवाली की लक्खीबाग चौकी में रेस्ट कैंप निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का कहना था कि कुछ माह पूर्व उसकी जान-पहचान मोहल्ले के एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई और वे अक्सर मिलने लगे। युवती का आरोप था कि लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। अब शादी से इन्कार कर रहा है। आरोप लगाया कि लड़के के स्वजनों ने उसे धमकाया और गर्भपात कराने को कहा।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने बीते 29 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती की आयु 22 वर्ष है। जबकि, आरोपित की आयु जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार 14 वर्ष सात माह है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के शादी का झांसा देने की बात को नहीं माना जा सकता। जिसके चलते पुलिस ने नाबालिग किशोर के यौन शोषण में युवती के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवती को जेल भेज दिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी पुलिस ने गौतम बौद्ध नगर में 30 अप्रैल तक CRPS की धारा 144 की लागू
Next: बिहार विधानसभा के अंदर-बाहर दागी मंत्रियों को लेकर सियासत तेज, तेजस्‍वी ने स्‍पीकर को दिए प्रमाण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.