Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार विधानसभा के अंदर-बाहर दागी मंत्रियों को लेकर सियासत तेज, तेजस्‍वी ने स्‍पीकर को दिए प्रमाण
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा के अंदर-बाहर दागी मंत्रियों को लेकर सियासत तेज, तेजस्‍वी ने स्‍पीकर को दिए प्रमाण

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Nitish-Kumar-PTI-2-e1603348463312

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को दागी मंत्रियों का मुद्दा गरमाया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में मंत्रियों के दागी होने के सबूत दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 64 फीसद मंत्रियों पर विभिन्न तरह के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विदित हो कि तीन दिन पहले सदन में तेजस्वी ने बयान दिया था कि प्रदेश के 66 फीसद मंत्री दागी हैं। इसपर सत्तारूढ़ दल ने आपत्ति जताई थी। तब स्पीकर  ने कहा था कि बेबुनियाद आरोप न लगाएं, अगर प्रमाण है तो लेकर आएं। इसके बाद शुक्रवार को तेजस्वी सदन में प्रमाण के साथ उपस्थित हुए। इसके पहले विधानमंडल के गेट पर प्रदर्शन करते राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों ने दागी मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की।

तेजस्‍वी ने उठाया 64 फीसद मंत्रियों के दागी होने का मामला

तेजस्‍वी यादव ने विधानसभा में राज्य सरकार के 64 फीसद मंत्रियों के दागी होने का मामला उठाया है। साथ ही, शराब बरामदगी के मामले में मंत्री रामसूरत राय और उनके भाई के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विधानमंडल परिसर में दागी मंत्रियों को ले आरजेडी का प्रदर्शन

दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा की कार्यवाही आरंभ होने के पहले विधानमंडल परिसर में भी गूंजा। विधानमंडल परिसर में आरजेडी के विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया तथा दागी मंत्रियों के इस्‍तीफे की मांग रखी। विधानसभा की कार्यवाही आरंभ होने के पहले तेजस्‍वी यादव ने भी कहा कि वे मंत्रियों के दागी होने के सारे प्रमाण विधानसभा अध्यक्ष को देने जा रहे हैं। आरजेडी विधायकों ने कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्‍न देने की भी मांग की। विदित हो कि गुरुवार को विधानसभा में पहले मुख्‍यमंत्री श्रीकृष्‍ण सिंह (Sri Krishna Singh) को भारत रत्‍न (Bharat Ratna) देने की सिफारिश करने की घोषणा सरकार की ओर से की गई। इसके बाद शुक्रवार को आरजेडी ने कर्पूरी ठाकुर को लेकर यह मांग की है।

विधानसभा परिसर में वाम दलों का भी प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में वाम दलों (Left Parties) सहित अन्‍य विपक्षी दलों ने भी प्रदर्शन किया। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (CPI ML) के विधायको ने डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की मूल्‍य-वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्‍होंने पैसेंजर ट्रेनों को भी अविलंब चालू करने की मांग की।

Post navigation

Previous: UK: युवती ने खुद को नाबालिग बताते हुए 14 साल के युवक पर लगाया बलात्कार का आरोप
Next: यूपी सहायक प्रबंधक आत्महत्या मामला: दिल्ली पुलिस के ACP समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.