Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी सहायक प्रबंधक आत्महत्या मामला: दिल्ली पुलिस के ACP समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी सहायक प्रबंधक आत्महत्या मामला: दिल्ली पुलिस के ACP समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (24)

बहुराष्ट्रीय कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दिल्ली पुलिस के एसीपी समेत चार के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। 14 मार्च को अनुज यादव का शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था। बृहस्पतिवार को अनुज के पिता एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिले थे, जिसके बाद देर रात 10 बजे थाना नंदग्राम पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिला था सुसाइड नोट

एसएचओ नंदग्राम नीरज कुमार ने बताया कि मथुरा के मूल निवासी श्यामवीर सिंह की तहरीर पर अनुज की पत्नी अमीषा, दिल्ली पुलिस में एसीपी उनके ससुर विनोद आनंद, सास मंजू व साले युवराज के खिलाफ हत्या की धार में केस दर्ज किया गया है। एसीपी विनोद राष्ट्रपति सुरक्षा में तैनात बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिग्नेचर हाईट्स सोसायटी निवासी अमीषा ने 14 मार्च की दोपहर सूचना दी थी कि पति अनुज यादव ने फांसी लगा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी फांसी लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें अनुज ने खुद को मौत का जिम्मेदार बता दबाव न झेल पाने की बात लिखी थी।

हत्या की धमकी देते थे

मथुरा के मूल निवासी अनुज के पिता श्यामवीर सिंह भी बहुराष्ट्रीय कंपनी में सहायक महाप्रबंधक हैं। वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिले और बताया कि उनके बेटे ने बीटेक के बाद आइआइएम से एमबीए किया था और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। वह फांसी नहीं लगा सकता। कहा कि अमीष व अनुज की शादी के दस्तावेज बना एसीपी व उनका परिवार अनुज को परेशान कर रहा था। दोनों की शादी में उन्हें पता भी नहीं चला। आरोप लगाया कि अमीषा व उनका परिवार अनुज से रुपये ऐंठते थे और नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने और हत्या की धमकी देते थे। उनके मुताबिक अनुज ने इस बारे में अपनी मां को भी बताया था। आरोप लगाया कि अमीष व उनके परिवार के लोगों ने 14 मार्च को अनुज की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाकर आत्महत्या का नाम दे दिया।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा के अंदर-बाहर दागी मंत्रियों को लेकर सियासत तेज, तेजस्‍वी ने स्‍पीकर को दिए प्रमाण
Next: यूपी में सड़क पर तड़पते रहे घायल दंपत्ति, अमानवीय लोग बनाते रहे वीडियो

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.