Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकियों को किया ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकियों को किया ढेर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
30_06_2019-terrorist_encounter_19357318_74047318

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकियों को मार गिराया है. शोपियां के मनिहाल में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान लश्कर के आतंकियों के तौर पर हुई है.

सुरक्षाबलों को शोपियां के मनिहाल गांव में लश्वर के चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसी जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया और चार आतंकियों को ढेर कर दिया.

सुबह पहले दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आयी थी. लेकिन सुरक्षाबलों ने इसके बाद भी ऑपरेशन जारी रखा और दो और आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और तीन पिस्टल बरामद हुई हैं. मुठभेड़ में सेना का जवान घायल हुआ है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा शोपियां में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए तोएबा से जुड़े हैं. एनकाउंटर में अभी दो और आतंकी फंसे हुए हैं.

ऑपरेशन जारी है पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई. बल ने भी इसका मुहंतोड़ जवाब दिया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायवती ने हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना। …..
Next: मौसम विभाग ने दिल्ली में मामूली बारिश होने का जताया अनुमान

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 days ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.