Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम विभाग ने दिल्ली में मामूली बारिश होने का जताया अनुमान
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

मौसम विभाग ने दिल्ली में मामूली बारिश होने का जताया अनुमान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rain-pti-1616390681

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में गरज के साथ बहुत ही मामूली बारिश होने का अनुमान जताया है.

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 61 प्रतिशत दर्ज किया गया. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई है. 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 रहा है.

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है.

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 22 से 23 मार्च तक भारी वर्षा और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में 21 से 24 मार्च तक हल्की वर्षा होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान देश में लू चलने की कोई आशंका नहीं है.

आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ में 21 मार्च तक 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है.

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकियों को किया ढेर
Next: आज ही के दिन पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया था जनता कर्फ्यू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.