Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
  • देश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
662740-himachal-111

23 साल के युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है. मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू के सुल्तानपुर में एक युवक फंदा लगाकर अपनी फांसी का फंदा लगा दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है.

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पाया गया कि एक 23 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र बिहारी लाल तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी अपने परिजनों के साथ सुल्तानपुर में किराए के कमरे में रहता था.

इस दौरान युवक ने क्वार्टर के कमरे में फांसी का फंदा लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने युवक के पिता के बयान लिए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका बेटा पिछले तीन-चार सालों से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था. बताया जा रहा है कि इसी वजह से युवक ने यह कदम उठाया हो सकता है.

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि युवक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर क्षेत्रीय स्तर कुल्लू के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है. पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल प्रदेश में 11 अप्रैल से कक्षाएं शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Next: मध्‍य प्रदेश : ग्‍वालियर से आ रही बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में यात्रियों की मौत

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 days ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.