Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Samsung W20 5G फोल्डेबल फोन आज होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Samsung W20 5G फोल्डेबल फोन आज होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
SAM
सैमसंग आज डब्ल्यू 20 (Samsung W20) फोल्डेबल फोन के 5जी वेरियंट को चीन में लॉन्च करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी फोल्ड को भारत समेत कई देशों में पेश किया था। लोगों को गैलेक्सी फोल्ड के अगामी वर्जन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 5जी की कनेक्टिविटी मिलेगी। लेकिन इस फोन को भारतीय बाजार में नहीं उतारा जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5जी की सेवा शुरू नहीं हुई है। तो आइए जानते हैं सैमसंग डब्ल्यू 20 फोल्डेबल फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

सैमसंग डब्ल्यू 20 फोल्डेबल फोन की संभावित स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस मुड़ने वाले फोन को सबसे पहले टेक साइट टीना पर स्पॉट किया गया था। यूजर्स को गैलेक्सी फोल्ड की तरह इस फोन में भी 4.6 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। साथ ही बेहतर परफॉरर्मेंस के लिए लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्लस का सपोर्ट दिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस फोन गैलेक्सी फोल्ड की तुलना में कम एमएएच की बैटरी देगी। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड में 4,135 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

वहीं, यह फोन हुवावे के मेट एक्स फोल्डेबल फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। लेकिन अब तक सैमसंग ने इस फोन की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर अधिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस फोन की कीमत एक से लेकर दो लाख तक के बीच रखेगी।

सैमसंग डब्ल्यू 20 फोल्डेबल फोन का डिजाइन

सैमसंग के अगामी मुड़ने वाले फोन का डिजाइन काफी हद तक गैलेक्सी फोल्ड जैसा होगा। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

रियलमी एक्स 2 प्रो में मिलेगा लेटेस्ट चिपसेट

लोगों को सैमसंग के अलावा रियलमी एक्स 2 प्रो में लेेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का स्पोर्ट मिलेगा। वहीं, यह फोन 20 नवंबर को भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

Post navigation

Previous: जापान में हर पांचवां परिवार छोटी खरीददारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक मनी का इस्तेमाल कर रहा
Next: टेस्ट के साथ रखें स्वस्थ का ध्यान, घर पर यूं बनाएं स्वादिष्ट उत्तपम

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.