Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज आया सोने की कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल जाने चाँदी के क्या है भाव ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

आज आया सोने की कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल जाने चाँदी के क्या है भाव ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की दरें 1.2 फीसदी उछलकर ₹71,940 प्रति किलोग्राम हो गईं.

इस साल 14 मई को अक्षय तृतीया पर भी सोने की बिक्री प्रभावित रही. व्यापारियों ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया पर बिक्री कोविड से पहले 2019 के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत रही. इसके साथ ही स्थानीय लॉकडाउन का भी असर देखने को मिला है.

वहीं, पिछले कारोबारी दिन में भी सोने की कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला था और चांदी की कीमतों में 0.9 फीसदी की तेजी रही थी. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतें 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं. यहां हाजिर सोना 0.6 फीसदी बढ़कर 1,852.39 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज दिल्ली में 10 ग्राम की कीमत 50220 रुपये, चेन्नई में 49660 रुपये, कोलकाता में 49930 रुपये और मुंबई में 46080 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रही हैं.

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली बिक्री 17 मई यानी सोमवार से शुरू हो रही है. यह 5 दिन तक चलेगी यानी आपके पास 5 दिन बाजार से कम रेट्स में सोना खरीदने का मौका है.

वित्त मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे. रिजर्व बैंक ने इसके लिए 4,777 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है. जो लोग इनके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान करेंगे, उन्हें प्रति ग्राम 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

Post navigation

Previous: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला
Next: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी इंदौर में कोरोना कर्फ्यू 29 मई तक बढ़ा

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.