Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लिखें डायरी होंगे कई फैयदे
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लिखें डायरी होंगे कई फैयदे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
img

डायरी रखना बहुत से लोगों की आदत होती है, लेकिन अहम सवाल यह है कि हमें अपने विचारों, यादों, सपनों, चिंताओं और खुशी को कागज पर लिखने की जरूरत क्यों महसूस होती है?

क्या यह हमारे अतीत को इस तरह सहेज कर रखने के लिए जरूरी है या हमें कुछ खास चीजें, घटनाएं याद रखने के लिए एक ठोस रिकॉर्ड के तौर पर जरूरी है. दरअसल, डायरी लिखने को आप किसी की आदत के तौर पर देख सकते हैं या इसके जरिये लोग अपने खास पलों को सहेज कर रखते हैं.

कई प्रसिद्ध राष्ट्रपतियों और लेखकों को डायरी रखने की आदत थी. 19वीं सदी के नाटककार ऑस्कर वाइल्ड ने कहा मैं अपनी डायरी के बिना कभी यात्रा नहीं करता. ट्रेन में पढ़ने के लिए हमेशा कुछ सनसनीखेज होना चाहिए.

हालांकि आजकल लोग ब्लॉग या सोशल मीडिया पर अपने जीवन के अहम पलों को दर्ज करते हैं. मगर आज भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने अनुभव डायरी पर लिखना पसंद करते हैं.

अकेले रह रहे लोगों के लिए डायरी लिखना किसी से अपने मन की बात कहने सरीखा है. वहीं डायरी लिखने से जहां मन को सुकून महसूस होता है, तो अपनी निजी डायरी लिखने के कुछ अन्‍य फायदे भी हैं-

अपनी भावनाओं को लिखने से आपको अपनी चिंताओं, कुंठाओं और पीड़ाओं को लिखने से इन्‍हें दूर करने में मदद मिलती है. कागज पर अपने क्रोध, निराशा या दुख को व्यक्त करने से हमारी भावनाओं की तीव्रता कम हो जाती है और हमें शांत महसूस होता है

जिससे हमें अधिक स्पष्टता हासिल करने और तर्कसंगत निर्णय लेने में मदद मिलती है. यह हमारे अंदर पनप रही नकारात्मकता को दूर करता है और इसके हानिकारक प्रभावों को कम करता है.

मनोवैज्ञानिक और शोधकर्ता जेम्स पेनबेकर का मानना ​​है कि तनावपूर्ण घटनाओं के बारे में लिखने से हमें इनसे उबरने में मदद मिलती है. इस तरह यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले तनाव के प्रभाव को कम करता है.

डायरी हमें अपने विचारों को व्यवस्थित करने में मदद करती है. इसमें आप अपने कुछ निजी अनुभवों या राय के बारे में लिख सकते हैं. साथ ही दैनिक घटनाओं, विचारों और भावनाओं को इसमें दर्ज कर सकते हैं.

इससे आप खुद को मानसिक तौर पर हल्‍का महसूस करते हैं. वहीं डायरी लिखने की आदत की वजह से आप खुद को अकेला महसूस नहीं करते और किसी साथी की तरह डायरी पर अपने दिल की बात लिखते साझा करते हैं.

Post navigation

Previous: आइये जाने विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत कब और क्यों हुई ?
Next: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार किये सवाल

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.