Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइये जाने विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत कब और क्यों हुई ?
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आइये जाने विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत कब और क्यों हुई ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp-Image-2020-06-03-at-10.59.03-AM

दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से विश्वभर में 3 जून यानी आज विश्व साइकिल दिवस या वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को ये समझाना है कि साइकिल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है

ही, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए भी अनुकूल है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को इस दिन के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी. आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को मनाया गया था. आइये और जानते हैं इस बारे में.

आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मनाया गया था. इस उद्घाटन समारोह में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, राजनयिकों, एथलीटों, साइकिलिंग समुदाय के अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था.

इस अवसर पर साइकिल चलाने वाले लोगों की सेवा करने के कई तरीकों को भी साझा किया गया था. साथ ही साइकिल चलाने के महत्त्व और सेहत के लिए इसके फायदों के बारे में भी बताया गया था. इस वर्ष यानी वर्ष 2021 में चौथा विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व साइकिल दिवस का महत्त्व सदस्य राज्यों को विभिन्न विकास रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने और अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और उप-राष्ट्रीय विकास नीतियों और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

साथ ही यह दिन सदस्य राज्यों को सर्वोत्तम प्रथाओं और समाज के सभी सदस्यों के बीच साइकिल को बढ़ावा देने और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर साइकिल सवारी को व्यवस्थित करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है.

साइकिल चलाना केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है. ये बेहतर एक्सरसाइज़ है. ये हृदय, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से पेट की चर्बी कम होती है और फिटनेस बरकरार रहती है.

शरीर की मांसपेशियों को हेल्दी और मजबूत बनाती है. साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है. थकान की वजह से अच्छी नींद लाने में मदद करती है.

तनाव के स्तर और डिप्रेशन को भी कम करती है. साइकिलिंग करके एक्स्ट्रा कैलोरी को बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है.स्वास्थ्य के साथ-साथ साइकिल आपके पैसे बचाने का काम भी करती है.

Post navigation

Previous: आइये जाने भगवान विष्णु की पूजा विधि व नियम होगी सभी मनोकामनाएं पूरी
Next: अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लिखें डायरी होंगे कई फैयदे

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.