Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इन सस्ते फलों से बनाये अपने शरीर को मजबूत विटामिन C से भरपूर खाने को करे शामिल
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

इन सस्ते फलों से बनाये अपने शरीर को मजबूत विटामिन C से भरपूर खाने को करे शामिल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

कोरोना वायरस से बचना है तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होना जरूरी है. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है. हालांकि इसके लिए आपको अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है.

खाने में आपको विटामिन सी से भरपूर फल सब्जियां खाना जरूरी है. शरीर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. ऐसे में कोरोना महामारी से बचने के लिए आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें.

आज हम आपको ऐसे सीजनल फलों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको स्वाद के साथ-साथ विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिलेगी. जानते हैं ऐसे सीजनल कौन कौन से हैं?

आम- स्वाद और सेहत से भरपूर आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है. गर्मियों में आने वाला आम जितना स्वाद होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है. आम में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है. अगर आप एक मीडियम साइज का आम खाते हैं तो इससे करीब 122 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. साथ ही आम में विटामिन ए भी काफी पाया जाता है. जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है. लोग सोचते हैं कि आम खाने से वजन बढ़ता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आम खाने से वजन भी कम होता है.

पपीता- पपीता वैसे तो सभी सीजन में मिलने वाला फल है. लेकिन कोरोना काल में पपीता काफी महंगा हो गया है. पाचन के लिए पपीता सबसे अच्छा माना जाता है. पपीता काने से पेट कम होता है और वजन भी घटता है. इसके अलावा पपीता में काफी मात्रा में विटामिन C भी पाया जाता है. रोज पपीता खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. अगर आफ एक कप पपीता खाते हैं तो इससे आपको 88 मिलीग्राम पोषक तत्व मिलेगें.

स्ट्रॉबेरी- गर्मियों में आने वाला स्ट्रॉबेरी भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. सीजनल फल स्ट्रॉबेरीज में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. हालांकि ये स्ट्रॉबेरी आपको सिर्फ सीजन में ही मिलता है. अगर आप दिन में एक कप स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी मिलेगा.

अमरूद- अमरूद काफी सस्ता और पौष्टिक फल है. एक अमरूद में एक संतरे से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. अमरूद खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है. एक मीडियम साइज के अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं. अमरूद में काफी कम मात्रा में कैलरी होती हैं इससे वजन भी कम होता है. आप ज्यादा फायदा लेने के लिए अमरुद के छिलके हटा कर खाएं.

अनानास- अनानास खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और हड्डियां मजबूत होती हैं. अनानास भी गर्मियों में खाया जाने वाला सीजनल फल है . इसमें कई जरूरी खनिज और विटामिन पाए जाते हैं. मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है अनानास, जो काफी कम फलों में पाया जाता है. 1 कप अनानास में करीब 79 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है. वजन कम करने में भी पाइनेप्पल कारगर है.

कीवी- विटामिन सी से भरपूर फलों में कीवी भी शामिल है. कीवी ऐसा फल है जो आपको सभी सीजन में मिल जाएगा. लेकिन कीवी काफी मंहगा फल भी है. एक कीवी खाने से आपको करीब 85 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. कीवी में विटामिन के और ई भी काफी मात्रा में होता है. पोषक तत्वों से भरपूर कीवी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद फल है.

Post navigation

Previous: चुकंदर, गाजर, नींबू और लहसुन का जूस पीने से कई बीमारिया होती है दूर जाने
Next: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ व दिशा पाटनी पर लगा लॉकडाउन नियमों को तोड़ने का आरोप एफआईआर दर्ज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.