Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में और अधिक ढील के साथ खुलेंगे मॉल व रेस्टोरेंट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में और अधिक ढील के साथ खुलेंगे मॉल व रेस्टोरेंट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (3)

देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में और अधिक ढील देने की शुरुआत हो रही है. इसको देखते हुये नोएडा के मॉल्स में तैयारियां शुरू हो गयी हैं. मॉल में साफ सफाई से लेकर सैनिटाइज़िंग का काम किया जा रहा है.

नोएडा के जीआईपी मॉल में साफ-सफाई और सैनिटाइजिंग का काम चल रहा है. दरअसल, कोरोना के मामलों में आ रही कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मॉल्स खोलने की अनुमति 21 जून से दे दी है

जिसको देखते हुए सभी मॉल्स साफ सफाई और सैनिटाइजिंग का काम करवा रही हैं. मॉल्स के अंदर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं. मॉल के अंदर स्थित दुकानों में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन का काम तेजी से चल रहा है.

जीआईपी मॉल प्रशासन का कहना है, कि, मॉल खुलने के अनुमति मिलने के बाद उन्हें बेहद खुशी हो रही है, इसी को लेकर मॉल में तैयारियां चल रही हैं. मॉल के अंदर सभी स्टोर की साफ-सफाई और सैनिटाइजिंग का काम किया जा रहा है, 21 जून से मॉल खुल जाएंगे.

जिससे स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी. कोरोना प्रोटकॉल को लेकर सरकार के दिये सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा. मॉल के ए एंट्री गेट पर टेम्परेचर चेक किया जाएगा

और सैनिटाजिंग किया जाएगा, इसके साथ ही मॉल परिसर में मास्क का ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए सिक्युरिटी के लोग मॉल में रूटीन चेकिंग करते रहेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने राजधानी लखनऊ पहुंच की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
Next: दुबई सरकार का बड़ा फैसला भारत से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.