Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुबई सरकार का बड़ा फैसला भारत से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

दुबई सरकार का बड़ा फैसला भारत से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

दुबई सरकार ने शनिवार को भारत, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है. संयुक्त अरब अमीरात ने दूसरी लहर के आने के बाद अप्रैल के अंत से भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

भारत से दुबई आने वाले यात्रियों वैध रिहायशी वीजा और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा मान्य कोविड-19 टीके की दोनों डोज लेना जरूरी होगा. नए प्रोटोकॉल के अनुसार इन नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को दुबई की यात्रा करने की अनुमति होगी. वर्तमान में सिनोफार्म, फाइजर-बायोएनटेक, स्पूतनिक वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन यूएई सरकार द्वारा अप्रूव्ड हैं.

इसके अलावा भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों को रवाना होने से चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से करनवाना होगा. दुबई पहुंचने पर उन्हें एक और आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा.

इसके साथ ही भारत से आने वाले यात्रियों को तब तक संस्थागत क्वारंटाइन से गुजरना होगा, जब तक कि वे अपनी पीसीआर टेस्ट रिजल्ट प्राप्त नहीं कर लेते, जो 24 घंटों के भीतर मिलना अपेक्षित है.

दुबई में शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद मख्तूम की अगुआई वाली संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने नए नियमों के 23 जून से प्रभावी होने की घोषणा की है .

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ा दिया है. कार्गो फ्लाइट, चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ानें संचालित होती रहेंगी. कोविड -19 महामारी के कारण 23 मार्च 2020 से भारत में शेड्यूल्ड इंटरनेशनल पैसेंजर सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में 21 जून से कोरोना कर्फ्यू में और अधिक ढील के साथ खुलेंगे मॉल व रेस्टोरेंट
Next: घर में वास्तु दोष के कारण होते है घर में पति-पत्नी के बीच बेवजह झगड़े

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.