Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खिचड़ी खाना या खिचड़ी दान करना बहुत पुण्यदायी : स्वामी आलोक गिरी
  • उत्तराखंड
  • धर्म

खिचड़ी खाना या खिचड़ी दान करना बहुत पुण्यदायी : स्वामी आलोक गिरी

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
alok giri

मकर सक्रांति के पर्व पर जगजीतपुर पीठ बाजार पुलिया के पास स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर में पूजा पाठ कर जनता को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी आलोक गिरी ने लोगो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है। जिसके कारण उतरायण भी कहा जाता है। पूरे भारत में इस पर्व को धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना या खिचड़ी को दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कार्यक्रम को सूक्ष्म रुप में किया गया है। लोगों को कोरोना से बचना चाहिए। मंदिर का संचालन कर रहे अनिल मिश्रा ने कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जाती हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। पूर्व में विशाल भंडारा आयोजित किया जाता था। लेकिन इस बार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद विकास कुमार, पार्षद मनोज परालिया, कमल प्रधान, नीरज वालिया, पंकज जोशी, विद्या शंकर सोनकर, कृष्ण लाल प्रजापति, राजेश धीमान वालिया, पंकज मिश्रा, संदीप प्रधान, ललित मोहन जोशी, शशि मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय संस्कृति का दिव्य महापर्व है मकर संक्रांति: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
Next: कांग्रेस ने जनसंपर्क कर जुटाया समर्थन

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
6F7A1041
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज विभाग के कार्यां की समीक्षा की

Sarvoday Times 9 months ago 0
K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.