Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की बैठक
  • साहित्य

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश में वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की बैठक

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 0 comments
download (34)

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने विधानसभा के कार्यालय कक्ष में प्रदेश में वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में बैठक  की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्रों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों से सतत संवाद बनाये रखें ताकि उन्हें सही जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में कृषि फसलों की मैपिंग कराकर फसल बुआई का विवरण तैयार कराया जाए। फसल बुआई की विस्तृत जानकारी के लिए पोर्टल बनाया  जाए।
कृषि मंत्री श्री शाही ने मंडलवार एवं जनपदवार वर्षा तथा खरीफ फसल की बुआई की  जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि वर्षा की स्थिति तथा खरीफ फसल की बुआई की सटीक जानकारी के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न फसलों की बुआई का आंकड़ा तैयार किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी गांव में जाकर फसल की बुआई का सही आंकड़ा लेकर प्रस्तुत करें। एप्प के माध्यम से इसकी मानिटरिंग की जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने उत्तरदायित्वो का पालन सही से करे, इसमे किसी प्रकार ही हीलाहवाली न की जाय।
कृषि मंत्री श्री शाही ने निर्देश दिए कि जहाँ फसल की बुआई कम हुई है वहाँ पर बुआई का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किस समय में कौन सी फसल बोने की जानकारी कृषि अधिकारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दी जाय जिससे उन्हें मौसम के मुताबिक कौन सी फसल लगाना है की जानकारी मिल सके। उर्वरक को तय कीमत से अधिक पर बेचने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। ऐसे लोगो को दिया गया लाइसेंस निरस्त किया जाए।
कृषि मंत्री श्री शाही ने निर्देश दिए कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर और जनपद स्तर पर झण्डा लगाने का कार्य किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक से कृषि में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को चिन्हित किया जाय तथा उनका एक डाटा तैयार किया जाए, जिससे कि ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करते हुए और अन्य किसानों को प्रेरित किया जा सके।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री कपिल देव अग्रवाल जनपद गोरखपुर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में करेंगे प्रतिभाग
Next: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में इस धातु के शिवलिंग की पूजा का विशेष लाभ

Related Stories

1-20-780x422
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • साहित्य

अधिक पूर्णिमा कहलाती है ‘सर्व सिद्धिदायिनी’

Sarvoday Times 4 months ago 0
Capture-38 (1)
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • साहित्य

आज का राशिफल: 18 मार्च 2025

Sarvoday Times 2 years ago 0
Why-is-shiva-called-har-har-Mahadev
  • धर्म
  • साहित्य

सावन में शिव: आदिशक्ति और अनंत की उपासना

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.