Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्वतंत्रता दिवस पर गोण्डा के शहशांह इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला “भारत गौरव सम्मान
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

स्वतंत्रता दिवस पर गोण्डा के शहशांह इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला “भारत गौरव सम्मान

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.32.52 PM

गोण्डा।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शान्ती फाउंडेशन अशोकपुर टिकिया, वज़ीरगंज (गोण्डा) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गोण्डा के शहशांह इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को उनके राष्ट्र उत्थान, समाज सेवा और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पिंकी देवी (अध्यक्ष, शान्ती फाउंडेशन) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि स्टेट अवार्डी शिक्षक सुनील कुमार आनन्द रहे। सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रधानाचार्य रमेश आनन्द (शान्ती मेमोरियल स्कूल) व गया प्रसाद आनन्द (सचिव, शान्ती फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया गया।
जादूगर मिस्टर इंडिया की जीवन यात्रा
जादूगर मिस्टर इंडिया का जन्म जनपद गोण्डा के विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सीर पुरवा हरदिहा सपौर निवासी एक साधारण किसान परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्हें जादुई कला में विशेष रुचि थी। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने सपनों को साकार करने के लिए गुरु की तलाश में निकल पड़े। अंततः उनकी भेंट ऐसे गुरु से हुई जिनका नाम सोमैया देव था जिन्होंने उन्हें जादुई कला में निखार लाने का प्रशिक्षण दिया।
आज वह जादुई कला में अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं और सूचना विभाग उत्तर प्रदेश से पंजीकृत हैं। उनकी प्रस्तुतियों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना भी है। अतिथियों ने कहा कि “मिस्टर इंडिया ने अपने अद्वितीय कला-प्रदर्शन और सेवा-भाव से न केवल जनपद, बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शोषित-पीड़ित सर्वहारा समाज के मसीहा,बीपी मंडल का मनाया गया 107वां जन्मोत्सव
Next: रिज़वी की कप्तानी पारी और बारिश ने दिलाई कानपुर सुपरस्टार्स को पहली जीत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.