Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 20 मई की बंदी से जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव साथ ही सप्लाई चेन बाधित होगी तो
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

20 मई की बंदी से जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव साथ ही सप्लाई चेन बाधित होगी तो

Sarvoday Times 4 months ago 1 minute read 0 comments
20 मई की बंदी से जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव

प्रयागराज। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की आवश्यक बैठक होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल मैं संपन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने पूरे देश में 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय  बंदी को औचित्यहीन बताया। 

उन्होंने कहा कि एक दिन की बंदी करके ऑनलाइन दवा बाज़ार में बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। जिस समय बड़ी कॉरपोरेट कंपनियाँ देश में अपनी जड़ें जमा रही थीं तब

संगठित और एकजुट होकर  एआईओसीडी  ने इसकी लड़ाई नहीं लड़ी। ना ही अन्य संगठनों को जोड़ा, ना ही उन्हें विश्वास में  नहीं लिया। आज ये बड़ी कारपोरेट कंपनियों की जड़ें बरगद की जड़ों की तरह फैल चुकी हैं और अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है। 

लालू मित्तल ने कहा ऐसा नहीं है कि प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन ऑनलाइन व्यापार का समर्थन करता है। हमारा संगठन तो शुरू से ही ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करता रहा है। कहीं से भी ऑनलाइन व्यापार हमें स्वीकार नहीं है, लेकिन इसके लिए एक दिन की प्रतीकात्मक बंदी से हालात बदलने वाले नहीं हैं। बल्कि ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ लड़ाई लंबी और संगठित प्रयासों से संभव है, इसके लिए कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर ठोस रणनीति अपनानी होगी।

दुकानें बंद रहने से व्यापार प्रभावित होगा। कर्मचारियों का भुगतान और अन्य खर्चों का बोझ पड़ेगा और साथ ही मरीजों को समय पर जरूरी दवाएं न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर महामंत्री रवि शर्मा और गंगा पार अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रविवार अवकाश के दिन भी डिजिटल स्व गणना रथ रहा गतिशील, 20 हजार परिवारों ने की सहभागिता
Next: 40 की उम्र में बला की हसीन हैं नुसरत भरुचा, हर एक लुक में एक्ट्रेस ढाती हैं कहर।

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.