Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 40 की उम्र में बला की हसीन हैं नुसरत भरुचा, हर एक लुक में एक्ट्रेस ढाती हैं कहर।
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

40 की उम्र में बला की हसीन हैं नुसरत भरुचा, हर एक लुक में एक्ट्रेस ढाती हैं कहर।

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
4 (4)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं. 40 की उम्र में भी नुसरत भरुचा अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक्स से फैंस का दिल जीत रही हैं. हर आउटफिट में उनका कॉन्फिडेंस और एलीगेंस देखने लायक है, जहां वह अपने हर लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं.
नुसरत भरूचा का जन्म 17 मई 1985 में मुंबई में हुआ था. नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. वो पहली बार टीवी शो किटी पार्टी में दिखाई दी थीं. इसके बाद नुसरत भरूचा ने साल 2006 में फिल्म जय संतोषी मां से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वो 2009 में फिल्म कल किसने देखा है में दिखाई दीं. दोनों फिल्में कुछ खास नहीं कर सकीं. फिर साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा ने एक्र्ट्रेस को पॉपुलर कर दिया. फिल्म में कार्तिक आर्यन और नुसरत की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के बाद नुसरत भरूचा को लोग पसंद करने लगे. साल 2015 में, वो फिल्म प्यार का पंचनामा 2 में में भी नजर आईं, लेकिन साल 2018 में, उनके करियर ने एक बड़ा मोड़ लिया. साल 2018 में नुसरत भरूचा फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और सनी सिंह जैसे कलाकार थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी. फिल्म में उन्होंने स्वीटी का रोल निभा कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया. इसके बाद एक्ट्रेस ड्रीम गर्ल, छोरी, सेल्फी, राम सेतु जैसी फिल्मों में दिखाई दी. हर एक फिल्म में नुसरत का अलग अंदाज देखने को मिला. बता दें, बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस ने कई ग्लैमरस रोल निभाए हैं. वहीं ये हसीना रियल लाइफ में भी बेहद ही ,स्टाइलिश और ग्लैमरस है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन अपनी दिलकश फोटोज शेयर करती रहती हैं. जिसके लोग दिवाने नजर आते हैं. चाहे वेस्टर्न हो या एथनिक नुसरत हर एक लुक से बिजलियां गिराती हैं. 40 की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं. बता दें, नुसरत को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. फैंस उनके हर एक ग्लैमरस लुक्स को देखने के लिए बेताब रहते हैं.

Post navigation

Previous: 20 मई की बंदी से जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव साथ ही सप्लाई चेन बाधित होगी तो
Next: राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 1 week ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.