Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली: सुबह गर्मी से बेहाल हुए दिल्लीवासी, रातभर बारिश के बावजूद
  • राज्य

राजधानी दिल्ली: सुबह गर्मी से बेहाल हुए दिल्लीवासी, रातभर बारिश के बावजूद

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

राजधानी दिल्ली में रातभर हुई बारिश के कारण मंगलवार सुबह उमस बढ़ने से दिल्लीवासी बेहाल रहे। शहर में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

सफदरजंग वेधशाला ने 3.6 मिमी बारिश दर्ज की जबकि पालम वेधशाला में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। लोधी रोड, रिज और आया नगर वेधशाला में क्रमश: 4.5 मिमी, 25.2 मिमी और 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि आज आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJDHANI LUCKNOW: में मां ने चार माह के बच्चे को चौथी मंजिल से नीचे फेंका
Next: DONALD TRUMP: की टिप्पणी पर मांगी माफी,अमेरिकी सांसदों ने कश्मीर पर भारत के रुख का किया समर्थन

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.