Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • JNU जाना गलत नहीं ,कई ने किया दीपिका को सपोर्ट
  • दिल्ली
  • देश

JNU जाना गलत नहीं ,कई ने किया दीपिका को सपोर्ट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-22

नई दिल्‍ली:  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जाने के बाद से ही दीपिका पादुकोण चर्चा का विषय बन गई हैं. जहां कई लोग उनके जेएनयू जाने को लेकर उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों ने उनके जेएनयू दौरे को लेकर उनकी फिल्म ‘छपाक’ का त्याग करने की बात कही है.

हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण को लेकर ट्वीट किया है, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. इस ट्वीट में अनुभव सिन्हा ने न केवल दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है, बल्कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण की भी तारीफ की है. 

अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए लिखा, “और याद रखना बात किस घर से आती है वो. प्रकाश पादुकोण की बेटी है. हीरो है वो आदी. सालों साल देश की नाक ऊंची की है.” इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण की छपाक को लेकर एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “वैसे छपाक एक बेहद सुलझी हुई निर्देशिका मेघना गुलजार की फिल्म है जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर के बारे में है. इसके पहले मेघना तलवार और राजी जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं. दीपिका के बारे में जितना बोलूंगा उससे ज्यादा आप जानते हैं.”

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी विवाद के बाद छात्रों का समर्थन करने के लिए पहुंची थीं. जेएनयू विवाद में दीपिका के छात्रों के साथ खड़े होने और उनका समर्थन किए जाने पर बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और भारतीय जनता पार्टी के सांसद हंस राज हंस का बयान सामने आया है.

मनोज ने कहा, “हिंसा का विरोध करना ही चाहिए. मेरा मानना है कि दीपिका का जाना हिंसा के विरुद्ध ही था. वैसे उनकी फिल्म भी आ रही है लेकिन लगता है कि जिस तरह वह छात्रों के साथ खड़ी हो गई लोगों ने मिसलीड किया है दीपिका को। वह ग्रुप तो है इंडिया आर्मी मुर्दाबाद कहने वाला. वहां कन्हैया कुमार भी खड़े थे दीपिका पादुकोण  जैसी एक्ट्रेस की इमेज को खराब करने की कोशिश की गई है.”

उन्होंने कहा, “अब दीपिका के ऊपर है कि वह अपनी बात करें कि कन्हैया कुमार के साथ खड़े होने का उनका पहले से प्लान था या वह अपनी फिल्म के लिए प्रचार के लिए गलतफहमी में कुछ लोगों के साथ खड़ी हुई. आईशा घोष जो जेएनयू की अध्यक्ष है उसके साथ खड़े होने में कोई दिक्कत नहीं है. सवाल उठे हैं कन्हैया कुमार के साथ खड़े होने में और दीपिका को पता नहीं होगा कि वह कन्हैया कुमार वही है जिसने कहा था की भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी. इंडियन आर्मी मुर्दाबाद. भारत तेरे टुकड़े होंगे. मेरा मानना है कि दीपिका ऐसे नारों को समर्थन करेंगी.”

दीपिका पर बोले हंस राज हंस

भारतीय जनता पार्टी के सांसद हंस राज हंस ने दीपिका के जेएनयू जाने वाले मामले पर कहा, “मेरा मानना है कि आर्टिस्ट इनोसेंट होता है, वो अपने फ़िल्म के प्रोमोशन में व्यस्त रही होंगी. उन्हें पता नही होगा कि पिछले दिनों JNU में क्या हुआ. मैंने दीपिका पादुकोण को देखा, वो परेशान थी, खामोश थीं और खामोशी से वापिस लौट आईं, दीपिका पादुकोण ने किसी को सपोर्ट नही किया.”

Post navigation

Previous: निर्भया कसे मे दोषियों को फांसी पर लटकाने का तारीक तय,दोषी की मां ने की बेटे की जिंदगी बख्श देने की गुहार
Next: दीपिका पादुकोण की फिल्म “छपाक” में एसिड फेंकने वाले शख्स के धर्म में नहीं होगा कोई परिवर्तन

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.