Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CAA पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा – ‘दुखद और बुरा’
  • देश

CAA पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा – ‘दुखद और बुरा’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-1-4

माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला का सोमवार को एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने CAA पर अपनी राय रखी. सत्या नडेला के बयान के बाद बवाल हुआ, कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई जिसके बाद उन्हें सफाई भी देनी पड़ी.

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर भारत में बीते करीब एक महीने से प्रदर्शन चल रहा है. विपक्षी दलों से लेकर आम प्रदर्शनकारी सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इस कानून को संविधान के खिलाफ, अल्पसंख्यकों के खिलाफ करार दे रहे हैं. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रह रहे भारतीय मूल के निवासी भी इस कानून से प्रभावित हो रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला का सोमवार को एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने CAA पर अपनी राय रखी.

सत्या नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के एक इवेंट में सोमवार को बज़फीड के एडिटर इन चीफ़ बेन स्मिथ से मैनहट्न में कहा है, “जहां तक मैं समझता हूं यह दुखद है, बुरा है.”

बेन स्मिथ ने इसको लेकर एक ट्वीट किया और उसके मुताबिक़ सत्या नडेला ने ये भी कहा है, “मैं यह देखना पसंद करूंगा कि कोई बांग्लादेशी प्रवासी भारत आकर अगला यूनिकॉर्न स्थापित करे या फिर इंफ़ोसिस का अगला सीईओ बने.”

सत्या नडेला मूल रूप से भारतीय शहर हैदराबाद के हैं. उन्होंने अपनी इस बहुसांस्कृतिक जड़ों के बारे में भी बेन स्मिथ को बताया. उन्होंने कहा, “मैं हैदराबाद शहर में पला बढ़ा, मुझे वहां से जो सांस्कृतिक विरासत मिली है, उस पर मुझे गर्व है. मुझे हमेशा महसूस होता रहा है कि बचपन से चीज़ों को समझने के लिहाज से वह एक शानदार शहर है. हम ईद मनाते थे, हम क्रिसमस मनाते थे और दिवाली भी- ये तीनों त्योहार हमारे लिए बड़े त्योहार थे.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: पहला वनडे आज वानखेड़े में 13 साल बाद दोनों टीमें का होगा आमने-सामने
Next: दीपिका की ‘छपाक’ चौथे दिन भी किया दमदार प्रदर्शन…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.