Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Samsung Galaxy A51 भारत में आज होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Samsung Galaxy A51 भारत में आज होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images

Samsung Galaxy A51 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस लॉन्च की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। भारत दूसरा देश है, जहां यह फोन लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले कंपनी गैलेक्सी ए51 को वियतनाम में लॉन्च कर चुकी है। वियतनाम में इस फोन के साथ सैमसंग ने Galaxy A71 को भी लॉन्च किया था। इस फोन की कुछ हाइलाइट्स की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी ए51 में इनफिनिटी-ओ (होल-पंच) डिस्प्ले दी गई है। Galaxy A51 भारत में मौजूदा गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए50एस का अपग्रेड होगा।

Samsung Galaxy A51फीचर्स

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ 2.2 है।

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: OnePlus स्मार्टफोन्स के कैमरे में बड़ा अपडेट
Next: कोलकाता में चलेगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.