Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Poco X2 में 120Hz रिफ्रेश वाला डिस्प्ले
  • गैजेट्स

Poco X2 में 120Hz रिफ्रेश वाला डिस्प्ले

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
gsmarena_001

पोको अपना नया स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है और इससे जुड़े टीजर ट्विटर पर शेयर किए गए हैं। नए स्मार्टफोन का नाम Poco X2 होगा, यह भी ऑफिशली कन्फर्म हो चुका है।सबसे पहले फोन के डिस्प्ले की बात करते हैं। पोको ने कहा है कि X2 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। मार्केट में मौजूद ढेरों कंपनियां खास फीचर्स के लिए कई ट्रेंडी नाम पहले ही ला चुकी हैं ऐसे में एक कदम आगे बढ़ते हुए पोको 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले टेक को RealityFlow डिस्प्ले नाम से ला रहा है। टीजर में पतले बैजल्स वाला डिस्प्ले दिख रहा है लेकिन सेल्फी कैमरा के लिए इसमें ड्यूल पंच-होल कटआउट होगा या नॉच दिया जाएगा, यह कन्फर्म नहीं हो पाया है।

4 फरवरी को होगा लॉन्च


बता दें, कंपनी 4 फरवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco X2 लॉन्च करने वाली है। पोको X2 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने आज सुबह अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से दी। हाल में यह फोन Geekbench पर भी लिस्ट हुआ था जहां बताया गया था कि पोको X2 ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

फीचर्स

पोको ने X2 स्मार्टफोन का साइड पैनल भी टीजर में दिखाया है, जिसे देखते हुए लग रहा है कि नया डिवाइस Redmi K30 4G का रिब्रैंडेड वेरियंट हो सकता है। Poco X2 में साइड माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन पर ही दिया गया है। रियर पैनल एज पर कर्व्ड है और नए स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बाहर की ओर निकला हुआ है। फोन पर ग्लॉसी ग्रेडिएंट बैक दिया जा सकता है और प्रटेक्शन के लिए फोन पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन भी मिल सकता है। फिलहाल फोन के डिजाइन से जुड़ी इतनी ही जानकारी सामने आई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता में चलेगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो
Next: Realme Fitness Band अगले महीने होगा लॉन्च

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.