Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IND vs NZ: भारत ने सुपरओवर में फिर की न्यूजीलैंड की धुलाई
  • खेल

IND vs NZ: भारत ने सुपरओवर में फिर की न्यूजीलैंड की धुलाई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

India vs New Zealand: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फिर से सुपर ओवर में हरा दिया है. इसके साथ ही विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस सीरीज में अब 4-0 से आगे हो गई. सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने भारत को 14 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारत ने 5 गेंदों पर ही मैच जीत लिया. केएल राहुल ने शुरुआती दो गेंदों पर 10 रन बनाकर मैच में भारत को आगे कर दिया. बाद में विराट कोहीली ने विजयी चौका लगा दिया.

आखिरी ओवरों में शार्दुल ठाकुर समेत अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सुपर ओवर में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके हुए पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 4 . 0 से बढत बनाकर न्यूजीलैंड को ‘व्हाइटवाश’ की कगार पर पहुंचा दिया. भारत के आठ विकेट पर 165 रन के जवाब में न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ रहा था. उसे आखिरी ओवर में जीत के लिये सात रन चाहिये थे जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित थे. कप्तान विराट कोहली ने ठाकुर को यह ओवर सौंपा और पहली ही गेंद पर रोस टेलर (24) आउट हो गए . दूसरी गेंद पर डेरिल मिशेल ने चौका जड़ दिया.अगली गेंद पर हालांकि टिम सीफर्ट (57) रन आउट हो गए, चौथी गेंद पर एक रन बना लेकिन अगली दो गेंद पर मिशेल और सेंटनेर अपना विकेट गंवा बैठे. मिशेल का कैच मिडआफ पर शिवम दुबे ने लपका जबकि सेंटनेर रन आउट हुए हालांकि वह एक रन दौड़ चुके थे जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा.

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 13 रन बनाये. भारत के लिये केएल राहुल और कोहली सुपर ओवर में उतरे. राहुल ने टिम साउदी की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर राह आसान कर दी. वह तीसरी गेंद पर आउट हो गए लेकिन कोहली ने चौथी गेंद पर दो रन और पांचवीं पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हैप्पी बर्थडे जैकी श्रॉफ:जब आंखों के सामने देखा था भाई को डूबते हुए, उसकी मौत के बाद ली ये कसम
Next: निर्भया मामला:फांसी के और करीब पहुंचा विनय शर्मा, राष्ट्रपति ने खारिज की दया याचिका

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.