Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Firing in Shaheen Bagh: शाहीन बाग में गोली चलने की घटना के बाद उपराज्यपाल ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
  • दिल्ली

Firing in Shaheen Bagh: शाहीन बाग में गोली चलने की घटना के बाद उपराज्यपाल ने दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
shaheen-bagh

शाहीन बाग में एक शख्स द्वारा हवा में गोलियां चलाने के बाद दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस को शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैजल ने प्रदर्शन स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं घुसने देने के लिए और अधिक बैरिकेड लगाने का निर्देश दिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति ने उस स्थान पर, जहां लगभग एक महीने से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है, मंच के पीछे से गोली चलाई. व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गौरतलब है कि एक स्थानीय ठेकेदार कुछ दिन पहले एक बंदूक के साथ प्रदर्शन स्थल पर आया था और उसने लोगों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा था. एक युवक ने गुरुवार को को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी जिसमें एक छात्र घायल हो गया था.

एक महीने से ज्यादा समय से जारी है शाहीन बाग में प्रदर्शन
सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ एक महीने से ज्यादा वक्त से प्रदर्शनकारी दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी को खत्म करने का फैसला नहीं करती है, तब तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे.

Post navigation

Previous: लखनऊ: रणजीत बच्चन के हत्या की जाँच , पुलिस की 6 टीमें गठित, सपा से भी रहा है नाता
Next: केजरीवाल ने शाहीन बाग में चली दिनदहाड़े गोलियां पर जताई नाराजगी

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.