Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 490 हुई
  • विदेश

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 490 हुई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
merlin_167415117_1722dfb8-f598-4919-90ad-40fe00900b5e-articleLarge

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 490 हो गई और इसके 24,324 मामलों की पुष्टि हुई है. चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि मंगलवार को इससे 65 लोगों की जान गई और ये सभी हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से थे. आयोग ने बताया कि मंगलवार को 3,887 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है. 431 मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं. वहीं 262 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. आयोग ने बताया कि 3,219 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,260 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की आशंका है.

इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी. चीन ने वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत सोमवार को 1000 बिस्तरों वाला एक अस्थायी अस्पताल वुहान में खोला है.

इस अस्पताल को रिकार्ड नौ दिन में तैयार कर लिया गया. वुहान में ही सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं बुधवार को 1300 बिस्तरों वाला एक और अस्पताल तैयार हो जाएगा. इन दोनों अस्पताल को सेना के सैकड़ों चिकित्सा कर्मी चलाएंगे.

Post navigation

Previous: Infinix Hot 8 Sale आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर
Next: ऑटो एक्सपो 2020: रेनॉ ने ट्राइबर AMT शो की

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.