Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो एक्सपो 2020: रेनॉ ने ट्राइबर AMT शो की
  • बिजनेस

ऑटो एक्सपो 2020: रेनॉ ने ट्राइबर AMT शो की

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturejbhuk

रेनॉ इंडिया ने ट्राइबर AMT के साथ ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी उपस्थिति दर्ज की है. अगस्त 2019 में लॉन्च हुई कार ने बाज़ार में आते ही कंपनी की बिक्री में इज़ाफा किया है और इसकी सफलता के देखते हुए कंपनी ने कार का AMT वेरिएंट पेश किया है. रेनॉ की ये 7-सीटर कार अब ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उपलब्ध कराई गई है जिसकी ग्राहकों ने काफी मांग की थी. लुक और डिज़ाइन के मामले में ट्राइबर AMT अपने मैन्युअल वेरिएंट जैसी ही है. जिसमें अंतर हुड पर लगे ईज़ी आर बैज का है. इसके अलावा कार के केबिन में नया गियर लीवर दिया गया है, वहीं कार की बाकी स्टाइल और फीचर्स समान ही रखे गए हैं.

रेनॉ इंडिया ने ट्राइबर AMT के साथ समान 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है जो 61 बीएचपी पावर और 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है. पहले ये मॉडल सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स में बेचा जा रहा था जो 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स में उपलब्ध था. अब कंपनी ने कार के साथ नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है जो 1.0-लीटर टीसीई इंजन है जो 99 बीएचपी पावर और 160 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है.

कार को समान 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से लैस है और 61 बीएचपी पावर के साथ 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. रेनॉ ने ट्राइबर को बीएस6 नियमों के उपयुक्त भी बना लिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है. बीएस6 मानकों वाली कार के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपए और इससे महंगे वेरिएंट्स की कीमत में 25,000 रुपए तक इज़ाफा किया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 490 हुई
Next: अनुपम खेर ने CAA और NRC को लेकर शेयर किया वीडियो

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.