Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Infinix Hot 8 Sale आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर
  • गैजेट्स

Infinix Hot 8 Sale आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
infinix-hot-8-lite-1

Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की आज भारत में फ्लैश सेल होगी। इस फोन को इनफिनिक्स ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। हॉट 8 की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 6.52 इंच का डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। लॉन्च के समय कंपनी ने कहा था कि इस फोन को अक्टूबर 2019 तक 1,000 रुपये की छूट के साथ स्पेशल कीमत में बेचा जाएगा।

डुअल-सिम (नैनो) वाला इनफिनिक्स हॉट 8 स्मार्टफोन Android 9.0 Pie पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच (720×1600 पिक्सल) का एचडी+ डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

इनफिनिक्स हॉट 8 (रिव्यू) को Flipkart के जरिए आज दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। यूं तो भारत में इनफिनिक्स हॉट 8 को 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के समय कंपनी ने फोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ लिमिटेड समय के लिए 6,999 रुपये की स्पेशल कीमत में बेचने का वादा किया था। हालांकि Infinix इस फोन को अभी भी 6,999 रुपये कीमत पर ही बेच रही है। Infinix Hot 8 को केवल एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट को क्वेटजल सेयान या कॉस्मिक पर्पल रंग में खरीदा जा सकता है।

Post navigation

Previous: 5 फरवरी से 8 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा मुगल गार्डन
Next: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 490 हुई

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.